फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं के लिए गांव में लगाए कैंप, छुट्टी के दिन भी खुले रहे दफ्तर

Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव अकांवाली के सरकारी स्कूल में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने पहुंची पात्र महि
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए जिला प्रशासन भी प्रयासरत है। जिले में 95 हजार महिलाएं इस योजना की पात्र हैं, लेकिन अब तक केवल 38,890 महिलाओं ने ही आवेदन किया है। शेष पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए प्रशासन गांव-गांव जाकर आवेदन प्रक्रिया का अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत आवेदन करवाने के लिए सरकारी संस्थानों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान में आशा वर्कर्स और स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई हैं। पात्र महिलाओं की पहचान करके उन्हें आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता कर रही हैं। इससे शनिवार को जिले में भर 7650 महिलाओं के आवेदन हुए हैं।
इसके साथ दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं में 35,500 महिलाएं विवाहित है और 3,390 अविवाहित है। वहीं अभी तक 16500 महिलाओं के कागजातों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। गांवों में आवेदन के लिए स्कूल, ग्राम सचिवालय और चौपालों में विशेष सहायता कैंप लगाए गए हैं, जहां महिलाएं आसानी से अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं। इन कैंपों में जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने और फॉर्म भरने में मदद की जा रही है।
विज्ञापन


-
शहरी महिलाओं के लिए नगर परिषद में लगे शिविर
शहरी महिलाओं के लिए भी नगर परिषद कार्यालय में विशेष सहायता कैंप आयोजित किए गए हैं। इनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर की कोई भी पात्र महिला आवेदन करने से वंचित न रहे। वहीं आवेदन करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में महिलाओं की दिनभर भीड़ रही।
-
छुट्टी के दिन भी खुला रहा कार्यालय

आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने और अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि देखते हुए, कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुला रखा। इस समर्पण का उद्देश्य उन महिलाओं को सुविधा प्रदान करना है, जो कामकाज के कारण सामान्य दिनों में आवेदन नहीं कर पाती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक और परिवार की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

:: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द योजना के लिए आवेदन करें, ताकि उन्हें मासिक वित्तीय सहायता का लाभ मिलना शुरू हो सके। जिन महिलाओं का आवेदन 25 तक जमा होगा उनको पहली राशि एक नवंबर को मिल सकेगी।
-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, फतेहबाद।

गांव अकांवाली के सरकारी स्कूल में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने पहुंची पात्र महि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें