फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पपीहा पार्क में मरम्मत कार्य को लेकर हुए गड़बड़झाला की विजिलेंस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
फतेहाबाद का पपीहा पार्क
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पपीहा पार्क में मरम्मत कार्य को लेकर हुए गड़बड़झाला को लेकर विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। जांच को लेकर विजिलेंस टीम ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंची और पार्क के मरम्मत कार्य को लेकर लगाए गए टेंडर और वर्क ऑर्डर का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। विजिलेंस द्वारा रिकॉर्ड कब्जे में लेने के बाद नगर परिषद अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पपीहा पार्क की मरम्मत को लेकर टेंडर लगाया था। करीब 25 लाख रुपये का ये टेंडर लगा था। एजेंसी को पपीहा पार्क में मरम्मत कार्य व ग्रिल बदलने का काम दिया गया था। इस दौरान आरोप लगे कि एजेंसी ने मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ग्रिल लगाने में भी गड़बड़ी की है। नगर परिषद द्वारा अधूरी ग्रिल लगाने का दोबारा से टेंडर भी जारी किया जा चुका है। करीब 10 लाख रुपये अधूरी ग्रिल लगाई जानी है।
नगर परिषद अब खुद संभाल रही है सफाई व्यवस्था
नगर परिषद ने पपीहा पार्क की सफाई व्यवस्था को लेकर संस्था को पार्क गोद दिया था। लेकिन संस्था से भी पार्क नगर परिषद वापस ले चुकी है। अब नगर परिषद खुद पार्क की संभाल कर रही है। पार्क संभाल रही संस्था ने भी मरम्मत कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इस दौरान उपायुक्त भी खुद निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विजिलेंस के पास शिकायत आई थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने रिकॉर्ड मांगा था। नगर परिषद ने रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया है।
-नरेंद्र सिंह पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें