फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान का खेतों में सत्यापन शुरू

Tue, 10 Nov 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,स्त्रोत पीआरओ
विज्ञापन
रतिया। हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीमें खेतों में पहुंचकर सत्यापन कर रही हैं। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इन शिकायतों का मौके पर सत्यापन किया जा रहा है। पटवारी और कानूनगो खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देख रहे हैं। इससे नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
उन्होंने संबंधित कानूनगो और क्षेत्रीय पटवारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज सभी आवेदनों का फील्ड सत्यापन जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता का ध्यान रखा जाए। कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि खेतों में सत्यापन पूरा होते ही रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड की जाए। इससे मुआवजे से जुड़ी आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता से और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें