फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका लगवाते ही महिला सुरक्षाकर्मी चक्कर खाकर गिरी, दूसरे दिन 271 पात्रों को लगी डोज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना टीका लगवाने के बाद चक्कर आने पर महिला को ले जाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में पांच केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का कार्य हुआ। फतेहाबाद के पॉली क्लीनिक, रतिया व टोहाना के उपनागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू, बड़ोपल, पीएचसी पीलीमंदोरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू किया गया। जिसमें 271 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि मंगलवार से सभी 28 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य होगा। टीकाकरण के बाद एक महिला सुरक्षाकर्मी को चक्कर आने की शिकायत आई। हालांकि जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि महिला का रक्तचाप सामान्य मिला। इसके अलावा सोमवार को कहीं से भी टीकाकरण के दुष्प्रभाव की शिकायतें नहीं आई है। रविवार को 13 पात्र स्वास्थ्यकर्मियों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाते हुए पॉलीक्लीनिक, रतिया और टोहाना उप नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू, बड़ोपल, पीएचसी पीलीमंदोरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू किया गया। दूसरे दिन जिले में 271 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। इससे पहले शनिवार को 211 पात्र स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी।
आज से 28 केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले में कम से कम 20 सेशन लगाने के निर्देश दिए है। मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद सभी 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू करने जा रहा है। बुधवार और शुक्रवार को सेशन नहीं लगेंगे। जिले में प्रथम चरण में 4738 पात्र स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन दी जानी है। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी शामिल है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में अधिकारी दिखा रहे जल्दबाजी
कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़ाने के चक्कर में अधिकारी जल्दबाजी दिखा रहे है। सोमवार शाम को बिना तैयारी नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए सेशन लगा दिया गया। 40 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को डोज दी गई। यहां पर कर्मचारियों को न अगली डोज के बारे बताया गया और न ही इससे पहले थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांच की गई।
सोमवार को जिले में 271 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। मंगलवार से सभी 28 केंद्रों पर शुरूआत होगी। वैक्सीन लगवाने के बाद मामूली दिक्कत होती है कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन

शनिवार को जिले में लगी कोरोना वैक्सीन : 211
सोमवार को जिले में लगी कोरोना वैक्सीन : 271
ये जिले में वैक्सीन की स्थिति
जारी हुई वैक्सीन - 5820 डोज
पहले दिन जारी हुई डोज - 660 डोज
सोमवार को जारी हुई डोज - 2610 डोज
जिला वैक्सीन केंद्र बची में डोज - 2550 डोज
सोमवार को कहां कितनी लगी डोज
पॉलीक्लीनिक - 64
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद : 40
उप नागरिक अस्पताल टोहाना : 56
उप नागरिक अस्पताल रतिया : 60
पीएचसी पीलीमंदोरी : 11
सीएचसी बड़ोपल : 30
सीएचसी भट्टू : 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें