फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पवित्र माटी के कलश 12 मंडलों को सौंपे

Sun, 09 Aug 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा कार्यालय में ​अ​भिनंदन समारोह में उप​स्थित पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को कलश वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की। कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश टीम में जिले से नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वेद फूलां तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का नियुक्ति के बाद कार्यालय पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी से लाई गई पवित्र माटी को 12 कलशों में विभाजित कर जिले के सभी 12 मंडलों को प्रदान किया गया। यह पवित्र माटी प्रत्येक मंडल के माध्यम से विभिन्न गांवों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं संत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक जाखड़ एवं विकास ललोदा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने प्रदेश संगठन द्वारा जिले के कार्यकर्ताओं को दिए गए सम्मान के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के तीन नेताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, भारत भूषण मिढ़ा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, डॉ. सुमन बजाज, उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, सुमन खिचड़, कंवल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें