फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिश्नोई धर्म के स्थापना दिवस पर भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 02 Nov 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करते हुए स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिश्नोई धर्म 542वें स्थापना दिवस पर बिश्नोई मंदिर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई भावुक हो गए। उन्होंने पिता के जनसेवा में समर्पित जीवन को याद किया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह उनके लिए गौरवपूर्ण और भावनात्मक क्षण है। उनके पिता ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया।
कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण बेदी, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम और विधायक रणधीर पनिहार मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई ने दुड़ाराम और रणधीर पनिहार का कार्यक्रम में शामिल होने तथा इस अवसर का सहभागी बनने पर आभार जताया।
विज्ञापन

समारोह में स्वामी सच्चिदानंद भी पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई ने उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि स्वामी सच्चिदानंद की उपस्थिति से कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ी। उनका सान्निध्य सभी के लिए सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें