फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर जिले में 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, निगम ने पूरी की तैयारियां

Fri, 06 Nov 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहरी बिजली उपमंडल में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर जिले के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। बिजली निगम ने त्योहार के दौरान व्यवस्था सुचारू रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। तकनीकी खराबी का तुरंत समाधान करने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त तारों और खंभों की मरम्मत कराई गई है। ट्रांसफार्मरों की देखरेख का काम भी पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी विद्युत वितरण खंडों के उपकेंद्रों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। फीडरवाइज टीजीटू और लाइन स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है। ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की जांच कर उन्हें आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। सभी बिजलीघरों के फोन नंबर चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिलेगी बिजली कटौती की जानकारी
बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने पर उसकी वजह और आपूर्ति बहाल होने में लगने वाले समय की जानकारी उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और सप्लाई बहाल होने की स्थिति का पता चलता रहेगा।

शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगी टीम
शहरी उपमंडल के एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था पर नजर रखने के लिए अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया सेल की टीम भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी। टीम बिजली आपूर्ति, तकनीकी समस्याओं और फॉल्ट पर निगरानी रखेगी। बिजली संबंधी शिकायत के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9812201249 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें