फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बार चुनाव में तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 28 Aug 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बार एसोसिएशन चुनाव में मौजूद अ​धिवक्ता स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
रतिया। बार एसोसिएशन रतिया के वर्ष 2026-27 के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। राहुल मेहता सचिव, नवरत बट्टू वित्त सचिव और प्रियंका सूद सह सचिव चुने गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी हरपाल ग्रोहा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महेश तनेजा और पवन रंगा आमने-सामने हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर नेहा जसूजा और परवीन कौर के बीच मुकाबला होगा। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर संजय जैन और गगनदीप ग्रोवर मैदान में हैं। पुस्तकालय सचिव पद पर कीर्ति और कृष्ण चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन में कुल सात पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, वित्त सचिव, महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित सह सचिव और पुस्तकालय सचिव पद शामिल हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 29 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार 11 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें