फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया अल्ट्सासाउंड कार्यालय।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में पिछले कई सालों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन आज से शुरू हो जाएगी। इससे आमजन को लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ बुधवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में एसएमओ डाॅ. सतीश गर्ग के सेवानिवृत्त होने के बाद से अल्ट्रासाउंड बंद पड़े थे। इसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आमजन को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पताल में जाकर 700 से 800 रुपये देने पड़ते हैं जबकि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड विभाग मानव सेवा संगम व जैन समाधि अस्पताल से करवा देता था।
डाॅ. सचिन करेंगे अल्ट्रासाउंड
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने का कार्य डाॅ. सचिन मंगला करेंगे। नागरिक अस्पताल में इसके लिए अलग से अल्ट्रासाउंड कमरा बनाया गया है, जहां पहले अल्ट्रासाउंड किए जाते थे। अब इस सुविधा के बाद नरवाना, पंजाब के मूनक, उकलाना, टोहाना के सभी गांव सहित शहर के लोगाें को इसका लाभ मिलेगा। एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली बुधवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन कर नागरिकों को समर्पित करेंगे। इससे लोगों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें