फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करंट लगने से दो युवाओं की मौत

Sat, 08 Jul 2023 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिंटू। फाइल फोटो
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। बिजली का करंट लगने से शनिवार को दो युवाओं की मौत हो गई। गांव नहला का युवा किसान अमित गिल टूटे तार को ठीक कर रहा था तो भूना का बिंटू पंखे के करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शनिवार शाम को दोनों के शवों का नहला व भूना में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नहला निवासी 26 वर्षीय युवा किसान अमित गिल शुक्रवार रात को अपने चार एकड़ खेत में धान रोपाई के लिए पानी लगाने गया था। मगर सुबह जब परिजन खेत में चाय लेकर गए तो अमित के हाथ में प्लाश था और उसके साथ बिजली के तार गिरे पड़े थे। जिसे तुरंत सीएचसी केंद्र भूना में लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवा किसान अमित गिल अपने पिता राजबीर गिल का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें छह साल की बेटी व चार साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
उधर, शनिवार सुबह पंखे से हाथ टकराने से भूना के वार्ड नंबर 12 निवासी 26 वर्षीय बिंटू को करंट लग गया। घायल को तुरंत सीएचसी केंद्र भूना में आस-पड़ोस के लोग लेकर पहुंचे, मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिंटू का पत्नी से तलाक हो चुका है। मृतक के दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है।

बिंटू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें