फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाबालिग को होटल में ले जाकर की जबरन शादी, फोटो सोशल मीडिया पर डाले, मामला दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की ने युवक पर बहला फुसलाकर शहर फतेहाबाद के एक होटल में ले जाकर उससे जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि युवक ने नाबालिग के गले में माला डालकर व मांग में सिंदूर भरकर फोटो खिंचवा ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि करीब एक महीना पहले एक युवक अपने साथी के साथ उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर फतेहाबाद के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ की। युवक ने वहां पर उसकी बेटी के गले में माला डाली और मांग में सिंदूर भर दिया, इसके बाद दोनों की फोटो खींची गई। आरोप है कि युवक ने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दी और विरोध करने पर उसकी बेटी को परिवार के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें