फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा तस्करी को लेकर पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक नागपुर निवासी बग्गा राम व अर्जुन सिंह के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम फतेहाबाद से नागपुर रोड पर मल्लड़ मोड़ के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान गांव हिजरावां कलां की तरफ से एक गाड़ी आ रही थी। जांच के लिए पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर कार चालक घबरा गया और कार को रोककर मोड़ने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें रखे प्लास्टिक कट्टे में से 10 किलो 600 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें