फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 700 ग्राम अफीम सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। भूना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 700 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए युवकों की पहचान अशोक कुमार व राधेश्याम उर्फ लांगरी निवासी गांव बड़ोपल के रूप में हुई है। थाना भूना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि भूना पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव चौबारा से गोरखपुर भाखड़ा नहर पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस की नजर गांव गोरखपुर की ओर से मोटरसाइकिल पर आते दो युवकों पर पड़ी। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोम शर्मा की मौजूदगी में तलाशी ली तो इनके पास से 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि गत शुक्रवार को भी भूना पुलिस ने 905 ग्राम अफीम के साथ पवन उर्फ पोनिया वासी खजूरी जाटी को गिरफ्तार किया था। इसलिए पुलिस ने पिछले दो दिनों में तीन तस्करों को काबू करके डेढ किलो अफीम बरामद की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें