फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
रतिया पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के दोनों आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। ओडिशा से 210 किलो गांजा लाकर रतिया में बेचने की फिराक में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक कंटेनर में यह गांजा लेकर आए थे और इसे एक गाड़ी में लोड कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने उन्हें गांव ढाणी लांबा के पास दबोच लिया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ रतिया सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें छह दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव भोड़िया खेड़ा निवासी सुरेश कुमार और हिसार के नारनौंद थाने के गांव राजथल निवासी सचिन उर्फ सीसन के रूप में हुई है।
आठ प्लास्टिक कट्टों में छुपाया था गांजा
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के एएसआई रिछपाल सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान बस अड्डा चिम्मो पर पहुंची, तो इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुरेश कुमार व सचिन एक कंटेनर में काफी मात्रा में गांजा लेकर ढाणी लांबा की अनाज मंडी में आए हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ढाणी लांबा में तेलीवाड़ा मोड़ पर पहुंची, तो अनाज मंडी के सामने एक बंद बॉडी कंटेनर खड़ा था। ट्रक के पीछे एक कार भी खड़ी थी। इस पर पुलिस ने कंटेनर और गाड़ी सहित मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में छह प्लास्टिक कट्टे व कार में दो प्लास्टिक कट्टे रखे हुए थे। दोनों गाड़ियों से बरामद आठ कट्टों में भरा 210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा से लेकर आए हैं और इसको आसपास के एरिया में सप्लाई करना था।
विज्ञापन

कोट
210 किलोग्राम गांजा सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान गांजा तस्करी के नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शुक्रपाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें