रतिया। थाना सदर रतिया के अंतर्गत नागपुर पुलिस चौकी टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को कचरा डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए व्यक्ति ने अपना नाम हनुमान उर्फ मानिया निवासी ढाणी अलालवास बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ एचसी धर्मपाल और दिनेश कुमार की पुलिस टीम जब गश्त पर अलीकां नजदीक गुरुद्वारा से गांव मढ़ की तरफ जा रहे थी तो गांव मढ़ की तरफ से एक युवक पैदल अपने दाहिने कंधे पर प्लास्टिक का एक कट्टा लियेआता दिखाई दिया जो नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर मुड़कर तेज कदमों से गांव मढ़ की तरफ चलने लगा तो पुलिस टीम उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे में 3 किलो 280 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।युवक की पहचान गोलु उर्फ रोशन निवासी जाखन दादी ढाणी रतिया हाल गांव मढ़ के तहत हुई। संवाद