फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यूपी के युवक की हत्या मामले में 6 नाबालिग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव धानेमउ निवासी रवि की हत्या मामले में मंगलवार को 6 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे घटना के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक रवि के साथी नितिन पटेल की शिकायत पर पीरू राम कालोनी निवासी करीब 10-12 युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने कहा कि पुलिस ने हत्या मामले में छह नाबालिगों को जांच में शामिल कर पूछताछ करके हिरासत में लिया और जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें