फतेहाबाद। गांव दरियापुर में खेलते समय दो साल का बच्चा नहर में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार के लोग घर में मौजूद थे। मामले के मुताबिक गांव दरियापुर निवासी संजय ने बताया कि वह रंग-रोगन करने का काम करता है। वीरवार दोपहर को वह काम पर गया हुआ था। उसका घर नहर के पास ही है। उसका दो वर्षीय बेटा खेलते समय नहर के पास चला गया और उसमें गिर गया। नहर में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। जब थोड़ी देर बाद बच्चे को संभाला गया तो वह बहकर आगे जा चुका था। बहाव कम होने के कारण शव थोड़ी दूर ही पहुंचा था। इसके बाद मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी गई।