फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिन में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी तो शाम को हुई मामूली बारिश

Thu, 18 Apr 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के बाद वीरवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इस कारण जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। मगर शाम को मामूली बारिश भी देखने को मिली। इसके बाद हवा भी चली। इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। इसके चलते खेतों में किसानों को गेहूं निकालने का काम सुबह या शाम के समय करना पड़ रहा है। दोपहर को चिलचिलाती धूप गर्मी बढ़ा देती है।
विज्ञापन


बाजार में बढ़ी गन्ने के जूस की मांग
वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। दुकानदार रमेश कुमार, राजू, श्याम, सुमेर सिंह और पंकज ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद गन्ने का जूस, गूंद कतीरा और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। पहले जहां पूरे दिन में गन्ने के 50 गिलास जूसों की मांग मुश्किल से रहती थी, वहीं अब लगभग 150 गिलास बिक रहे हैं। गन्ने का एक गिलास न्यूनतम 20 रुपये में बिक रहा है। इसी के साथ आइसक्रीम का कारोबार करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं।

:: 21 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार रात्रि से शनिवार रात्रि तक जिले में बादलवाही तथा गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें