फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कानों से सोने की बालियां छीन ले गईं दो महिलाएं

Wed, 18 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में बालियां छीनने की जानकारी  देती हुई बुजुर्ग महिलासंवाद
विज्ञापन
जाखल। मार्केट कमेटी के समीप एक घर में घुसी दो महिलाएं घर में मौजूद अकेली बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों से सोने की बालियां छीन कर भाग गईं। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला संतोष कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वो घर पर अकेली थी। उसी दौरान दो महिलाओं ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर जब वो बाहर आई तो आरोपी महिलाओं ने उसे उसकी दूर की रिश्तेदार होने की बात कहीं। इसी क्रम में बातें करते हुए दोनों महिलाएं घर के गेट से अंदर आ गईं।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं ने उसे बातों में उलझा लिया और कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गईं। वारदात के बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं भाग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त महिलाएं एक कार में सवार होकर आई थी, जिनके साथ एक चालक भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें