फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शोभायात्रा में बालियां चुराने की दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टैंड चौकी में पहुंची महिलाएं खुशी जाहिर करते हुए स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में शनिवार को खाटू श्याम मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा के दौरान महिलाओं के कानों से सोने की बालियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने टोहाना निवासी दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में संलिप्त दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों नाबालिग आरोपी महिलाओं के बेटे हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से 15 सोने की बालियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

वहीं आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी का पता चलने के बाद पीड़ित महिलाएं पुलिस चौकी में पहुंची और खाटू श्याम के नारे लगाए। पुलिस चौकी बस अड्डा प्रभारी पीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि भागवंती देवी निवासी शिव नगर, की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला के अनुसार 7 फरवरी को वह खाटू श्याम मंदिर की ओर से निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल थी।
दोपहर करीब 2:30 बजे जब शोभायात्रा वैद्य रामेश्वरदास की दवाई की दुकान के समीप पहुंची, तो भारी भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसके दोनों कानों से लगभग 10 ग्राम वजन की सोने की बालियां निकाल लीं। बाद में यह सामने आया कि शोभायात्रा में शामिल अन्य महिलाओं के कानों से भी सोने की बालियां चोरी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें