फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नकली किताबें बेचने के आरोपी दो दुकानदार गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में ​स्थित सतीश बुक डिपो पर नकली किताबों की जांच करते कंपनी के प्रतिनि​धि और पुलिस टीम।
विज्ञापन
भूना/फतेहाबाद। शहर पुलिस ने नकली किताबें बेचने के आरोप में दो पुस्तक विक्रेताओं सचिन और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दुकानों पर छापा मारकर 66 नकली किताबें बरामद की थीं।
विज्ञापन

यूपी के जिला गाजियाबाद निवासी संजीव कुमार राघव ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि नई दिल्ली के पुस्तक प्रकाशक एस चंद एंड कंपनी लिमिटेड ने अपने प्रकाशन की नकली पुस्तकें छापने, बनाने और बेचने वालों के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें अधिकृत किया है। उन्हें सूचना मिली है कि क्षेत्र की कुछ दुकानों पर नकली किताबें बेची जा रहीं हैं।

इसकी पड़ताल के लिए कानूनी सलाहकार ने दो दिन पहले कंपनी के एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर डिपो पर भेजा। इस कर्मचारी ने वहां से पांच किताबें खरीदीं। जांच में पता चला कि इस डिपो पर कक्षा पांचवीं से 12वीं तक की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी नकली किताबें बेची जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस टीम ने संजीव की मौजूदगी में सचिन की दुकान पर छापा मारा। दुकान की तलाशी के दौरान वहां एस चंद एंड कंपनी के नाम से छपी जीवविज्ञान की 11, भौतिकी और रसायन विज्ञान की नौ-नौ समेत कुल 31 नकली किताबें मिलीं, जबकि दो नकली किताबें संजीव कुमार के साथी ने दुकान से दो दिन पहले ही खरीदी थी।

वहीं, भूना के थाना रोड स्थित सतीश बुक डिपो पर एक कंपनी के नाम से छपी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी 35 नकली किताबें बरामद हुईं। इसलिए पुलिस ने नागपाल चौक फतेहाबाद निवासी सचिन और भूना के पुस्तक विक्रेता मनजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें