फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जजपा के तीन में से दो उम्मीदवारों को मिले नोटा से भी कम वोट

Tue, 08 Oct 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों में जिले के मतदाताओं ने नोटा के विकल्प का भी खूब प्रयोग किया। तीनों विधानसभा सीटों पर 26 उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। करीब 0.45 फीसदी मतदाताओं ने मतदान में नोटा को वोट दिया है, यानी 2450 मतदाताओं को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आए। रतिया व टोहाना के जजपा उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

रतिया विधानसभा क्षेत्र में नोटा को 1047 वोट प्राप्त हुए, वहीं जजपा के उम्मीदवार रमेश को मात्र 993 वोट मिले। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में नोटा को 691 वोट प्राप्त हुए, वहीं जजपा के उम्मीदवार हवा सिंह को मात्र 588 वोट प्राप्त हुए। तीनों विधान सभा सीटों पर चुनाव में 5,37,137 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसमें कोई भी वोट रद्द नहीं हुआ है। 2450 मतदाता ऐसे थे जिन्होंने नोटा का बटन दबाया। बता दें कि जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर कुल 40 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 26 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले है।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को मिले नोटा से कम वोट
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में पीपीआई प्रत्याशी बंटी बरेठ को 193, मिशन एकता पार्टी प्रत्याशी विक्रम जीत कड़वासरा को 322, निर्दलीय प्रत्याशी जयबीर को 143, निर्दलीय प्रत्याशी ताहिर हुसैन को 67, निर्दलीय प्रत्याशी दरबारा सिंह को 215, निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप सिंह को 75, निर्दलीय प्रत्याशी रमन को 129, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार को 584, निर्दलीय प्रत्याशी विश्वामित्र को 301, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 381, निर्दलीय प्रत्याशी सिमरजीत सिंह को 130, निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर को 375 तथा नोटा के लिए 712 वोट डाले गए।
विज्ञापन


रतिया विधानसभा क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को मिले नोटा से कम वोट
रतिया विधानसभा क्षेत्र में जजपा प्रत्याशी को रमेश को 993, पीपीआई प्रत्याशी सुरजीत सिंह को 540, निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार को 396, निर्दलीय प्रत्याशी तेजपाल को 609, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार को 228, निर्दलीय प्रत्याशी राजबीर को 219 तथा नोटा के लिए 1047 वोट डाले गए।

टोहाना विधानसभा क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को मिले नोटा से कम वोट
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में जजपा प्रत्याशी हवा सिंह खोबड़ा को 588, निर्दलीय प्रत्याशी करमबीर को 262, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मपाल शेरे गिल को 70, निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र सिवाच टिनू को 151, निर्दलीय प्रत्याशी निखिल कुमार को 66, निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर लाल को 323, निर्दलीय प्रत्याशी राय सिंह को 311, निर्दलीय प्रत्याशी सुखविंद्र सिंह को 394 तथा नोटा के लिए 691 वोट डाले गए।

जिले में चार उम्मीदवार नहीं छू पाए 100 वोट का भी आंकड़ा
जिले के चार उम्मीदवार, जो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे, वो 100 वोट का आंकड़ा भी छू नहीं पाए। फतेहाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी ताहिर हुसैन को 67 व निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप सिंह को 75 वोट ही मिल पाए। वहीं टोहाना से निर्दलीय प्रत्याशी निखिल कुमार को 66 व निर्दलीय प्रत्याशी धर्मपाल शेरे गिल को 70 वोट ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें