फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए संक्रमित मरीज मिले, 36 मामले सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना महामारी काफी हद तक नियंत्रण में आ चुकी है। शनिवार को बीते चौबीस घंटे में 1277 सैंपल लिए गए, जिनमें से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं दो लोग ठीक होकर भी लौटे। इस समय जिले में 36 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 26 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा 10 मरीज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 2 लाख 40 हजार 950 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 17 हजार 783 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनमें से 17 हजार 270 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.12 प्रतिशत रहा है। शनिवार को मिले दोनों केस बड़ोपल के स्वास्थ्य केंद्र में आए हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों में कोविड नियमों को लापरवाही भी देखने को मिल रही है। अब ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाकर रखते। न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे। मास्क तभी लगाते हैं, जब उन्हें बाइक या गाड़ी में सवार होना हो। वह भी इसलिए लगाते हैं कि बिना मास्क देखकर पुलिस चालान न काट दे। पैदल जाते ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे। वहीं गांवों में लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है।
कोट
कोरोना महामारी फिलहाल नियंत्रण में है। कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा अभी तक बना हुआ है। इसलिए कोविड नियमों को ध्यान रखें। मास्क व सामाजिक दूरी के नियम को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें