फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए केस मिले, जिले में अब तक मिल चुके 67 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को दो डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 67 हो गया है हालांकि पिछले साल की तुलना में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। पिछले साल जिले में डेंगू के 993 केस मिले थे। जो अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के भाटिया कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति और चंदड़खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। विभाग अब तक 778 डेंगू आशंकित के सैंपल लेकर जांच कर चुका है।
अब तक 19 डेंगू पॉजिटिव हुए एडमिट
डेंगू के जिले में अब तक 67 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 19 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। चार मरीजों ने सरकारी और 15 ने निजी अस्पताल में उपचार करवाया है। अभी फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

3112 जगहों पर मिला है लारवा
स्वास्थ्य विभाग अब तक 720164 जगहों पर सर्वे कर चुका है। सर्वे के दौरान 3112 जगहों पर लारवा मिला है। सोमवार को आठ जगहों पर लारवा मिला है। विभाग 3035 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

डेंगू के ये हैं मुख्य लक्षण
- तेज बुखार होना
- सिर दर्द होना
- शरीर पर लाल रंग के दाने होना
- आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना
- पेट में खराबी होना, उल्टी आना
डेंगू के लक्षण दिखने पर खून की जांच जरूर करवाएं। अगर पुष्टि हो जाती है तो समय पर उपचार लें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने चाहिए।
- डॉ.मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें