फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डिविजन व तीन सब डिविजन तो बढ़ा दी, लेकिन स्टाफ नहीं बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में दो नई डिविजन और पांच सब डिविजन बनाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन स्टाफ नियुक्त नहीं होने से अभी तक उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिला है। यह घोषणा हुए चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। मगर न तो डिविजन में अधिकारी नियुक्त हुए हैं और न ही सब डिविजन कार्यालय शुरू हुए हैं। अधिकारी नहीं होने से इन सब डिविजनों का रिकॉर्ड भी अलग नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में रतिया व भूना को नई डिविजन जबकि बड़ोपल, सब अर्बन-2 फतेहाबाद, हड़ोली, सब अर्बन भूना, सब अर्बन उकलाना को नई सब डिविजन बनाई गई है। निगम की वेबसाइट पर भी इन पदों की जानकारी डाल दी गई है। बिजली निगम के अनुसार एक सब डिविजन में 15 से 25 हजार उपभोक्ता जुड़ते हैं। सब डिविजन बनने से यह लाभ होता है कि एसडीओ स्तर के कार्यों के लिए लोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता है। वहीं, बिजली निगम के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सुविधाओं को बढ़ाने में ज्यादा प्रभावी तरीके से काम हो पाता है। फतेहाबाद शहर और सब अर्बन के उपभोक्ताओं को कम करके उन्हें सब अर्बन-टू सब डिविजन में जोड़ा जाएगा। संवाद
अब जिले में हुई चार डिविजन और 15 सब डिविजन
नई संख्या के अनुसार अब जिले में चार डिविजन हो गई हैं। इनमें फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व भूना शामिल हैं। इसके अलावा 15 सब डिविजन हो गई हैं। इनमें सिटी सब डिविजन फतेहाबाद, सब अर्बन फतेहाबाद, सब अर्बन-टू फतेहाबाद, भट्टू, बड़ोपल, सिटी टोहाना, सब अर्बन टोहाना, जाखल, रतिया, सब अर्बन रतिया, हड़ोली, उकलाना, सब अर्बन उकलाना, भूना व सब अर्बन भूना शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में उपभोक्ता : 2 लाख 65 हजार
घरेलू उपभोक्ता : 1 लाख 90 हजार
कामर्शियल उपभोक्ता : 27 हजार
ट्यूबवेल कनेक्शन धारक : 39 हजार
उपमंडल व उनके प्रभावित होने वाले उपभोक्ता
सिटी फतेहाबाद : 26 हजार
ग्रामीण फतेहाबाद : 30 हजार
शहरी रतिया : 27 हजार
ग्रामीण रतिया : 27 हजार
सब ऑफिस बड़ोपल : 13 हजार
उकलाना : 27 हजार
भूना : 33 हजार
कोट
जिले में दो नए डिविजन और पांच सब डिविजन बन चुके हैं। एक्सईएन, एसडीओ सहित अन्य पदों की स्वीकृति भी मिली हुई है। अधिकारियों की तैनाती का काम मुख्यालय स्तर से एक साथ ही होगा।
विज्ञापन

एसएस सांगवान, एसई, फतेहाबाद सर्कल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें