गांव खजूरी व झलनियां के बीच मंगलवार देर रात को फतेहाबाद से घर लौट रहे खजूरी निवासी गुरदयाल की बाइक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गुरदयाल उछल कर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां उपचार के दौरान गुरदयाल ने दम तोड़ दिया। 50 वर्षीय गुरदयाल खेती बाड़ी का काम करता था और किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था। काम निपटाने के बाद वह वापिस घर लौट रहा था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। दूसरी घटना ढ़ाणी गोपाल व खासा पठाना के बीच हुई।
जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से ढ़ाणी गोपाल निवासी बलवान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भूना पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त धर्मबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।