फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में अभी जारी है। सोमवार को जिले में डेंगू पीड़ित दो मरीज मिले हैं। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। सर्वे के दौरान लारवा भी मिल रहा है। सोमवार को सात जगहों पर लारवा मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के नहर कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय युवक और पुराना बस स्टैंड के पास निवासी 6 वर्षीय बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। फिलहाल एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। अब तक विभाग 1204 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है।
टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को सात जगहों पर लारवा मिला है। लारवा लोगों के घरों में मिल रहा है। अब तक विभाग 779038 जगहों पर सर्वे कर चुका है और 3335 जगहों पर लारवा मिला है।
वायरल बुखार के केस भी बढ़े
मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के केस भी बढ़ रहे है। ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज बुखार के लक्षणों के साथ पहुंच रहे है। विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते संक्रमण बढ़ रहा है।
डेंगू को लेकर स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। सोमवार को दो नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ