फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में दो जिला पार्षदों ने दिया पद से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 से पार्षद कामरेड रामचंद्र सहनाल व वार्ड नंबर 12 से पार्षद रामदास टिब्बी ने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी उपायुक्त को भेजी है। इन जिला पार्षदों ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे देश का किसान, महिलाएं पिछले चार माह से आंदोलन कर रही हैं। 27 नवंबर से टिकरी बॉर्डर बहादुरगढ़ पर लगातार आंदोलन में बैठे रामचंद्र सहनाल व जिला रामदास टिब्बी जनता को इस आंदोलन में प्रेरित करके शामिल भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विरोधी कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए और बिजली निजीकरण पर रोक लगाई जाए क्योंकि इससे केवल किसान का रोजगार ही खत्म नहीं होगा बल्कि इससे आम जनता भी प्रभावित होगी। जिस युवा वर्ग को इस सरकार से बड़ी उम्मीदें थी उन युवाओं के सपने पूरी तरह टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें