फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव नहला में कुएं में गिरे थे दो कॉमन करैत सांप,किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव नहला में एक किसान के कुएं में दो कॉमन करैत सांप पाए गए हैं। किसान ने इसकी सूचना स्नैक कैचर पवन जोगपाल को दी। पवन जोगपाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों को रेस्क्यू करके उनको जंगल में छोड़ दिया। कॉमन करैत प्रजाति का यह सांप पूरे देश में सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। पवन जोगपाल ने बताया कि उनके पास गांव नहला से जोंटी बेनीवाल का फोन आया था। उसने बताया था कि उनके खेत के कुएं में दो सांप गिरे हुए हैं। जब उसने जाकर देखा तो कॉमन करैत प्रजाति के दो सांप कुएं में पड़े थे। उन्होंने बताया कि यह सांप बहुत जहरीले होते हैं, इस सांप को हिंदी में शंखचूड़ कहा जाता है और इंग्लिश में इसका नाम कॉमन करैत होता है। यह रात के समय में निकलता है और उसके काटे जाने का समय रात का ही रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें