फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली जलाने के आरोप में पांच किसानों पर दो केस दर्ज

Wed, 06 Nov 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क पर ऐसी दिख रही धुंध।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने के मामले लगातार आ रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को दो जगह पराली जलने पर पांच किसानों पर केस दर्ज किया है। उधर, वायु गुणवत्ता सूचकांक में बीते दिन के मुकाबले सुधार आया। यह 252 दर्ज किया गया जबकि सोमवार को 322 था।
विज्ञापन

सोमवार को एक्यूआई 322 होने के कारण हिसार के बाद फतेहाबाद प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया था लेकिन सोमवार को पराली जलाने का कोई मामला न आने के कारण एक्यूआई में गिरावट दर्ज हुई है। इसका असर मंगलवार को दिखा।

सुधार के बावजूद हवा की हालत खराब है। धुंध छाने से मरीजों समेत आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।

भूना पुलिस ने गांव दहमान और नहला के पांच किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कृषि पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार की शिकायत पर गांव नहला में फसल अवशेष जलाने के आरोप में एक महिला सहित चार किसानों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 12 अक्तूबर को किसान सचिन, मुकेश देवी, अंकुश और अमित कुमार के खेत में जले हुए फसल अवशेष पाए गए। दूसरी शिकायत में कृषि पर्यवेक्षक प्रीति बैनीवाल ने बताया कि उनके पास 11 अक्तूबर को हरसेक से फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इस आधार पर उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया तो गांव दहमान के किसान सुखबीर के खेत में धान के जले हुए अवशेष पाए गए।

फसलों के अवशेष जलाना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 का उल्लंघन है। इन दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपी किसानों पर केस दर्ज किया है।

30 फीसदी तक बढ़े सांस और आंखों में जलन के रोगी
नागरिक अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में सांस में तकलीफ और आंखों में जलन के रोगियों की संख्या 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के कक्ष के बाहर सुबह से दोपहर तक भीड़ लगी रहती है। डॉ. टुटेजा आजकल रोजाना 150 से अधिक मरीज देख रहे हैं जबकि पहले यह आंकड़ा 100 से 120 तक रहता था। निजी अस्पतालों में भी फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सांस के रोगियों को चिकित्सक मुंह पर मास्क लगाकर रखने और आंखों में जलन से बचने के लिए चश्मा लगाए रखने की सलाह दे रहे हैं।


मंगलवार अलसुबह से दिनभर ऐसे घटता रहा एक्यूआई

दोपहर 2 बजे - 252
दोपहर 1 बजे - 255

दोपहर 12 बजे - 258

सुबह 11 बजे - 269

सुबह 10 बजे - 281

सुबह 9 बजे - 281

सुबह 8 बजे - 290

सुबह 7 बजे - 290
सुबह 6 बजे - 294

सुबह 5 बजे - 301

सुबह 4 बजे - 308

सुबह 3 बजे - 314


कम तापमान से आसमान में धुएं की परत छाने से धुंध छा रही है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे मौसम में सांस के रोगियों को अधिक दिक्कत होती है। मास्क लगाकर रखने से लेकर घर में ही रहने तक की सावधानी बरतनी जरूरी है। - डॉ. मनीष टुटेजा, छाती रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें