फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: श्मशान भूमि के सामने दो गाड़ियां व एक बाइक भिड़ीं, तीनों क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Aug 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के नजदीक श्मशान भूमि के सामने शुक्रवार शाम के समय दो गाड़ियां और एक बाइक भिड़ गईं। हादसे में गाड़ी में बैठी युवती की हल्की चोटें आईं हैं। हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों वाहन चालक एक ही दिशा से आ रहे थे। ब्रेजा गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दूसरी गाड़ी से जा टकराया।
विज्ञापन

हादसे में बाद मुख्य मार्ग पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान तीनों वाहन चालक एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद पुलिस तीनों वाहन चालकों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें