फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाभी के इंस्टाग्राम पर मैसेज करने से रोका तो दो भाइयों ने पीटा

Sun, 20 Oct 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के इंस्टाग्राम पर मैसेज करने से रोकने की रंजिश में गांव निवासी दो भाइयों ने हमला कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में घायल की शिकायत पर आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घायल ने बताया कि वह लकड़ी का मिस्त्री है। गांव का ही एक युवक छोटे उसके भाई की पत्नी को इंस्टाग्राम पर मैसेज करता था। इसको लेकर उसने युवक को समझाया और वह मान गया। आरोप है कि 16 अक्तूबर की देर शाम को बाइक से जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में मैसेज करने वाले आरोपी युवक व उसके भाई ने लोहे की रॉड व डंडे से उस पर हमला कर दिया और पिटाई कर मौके से भाग गए। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें