फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो बाइक आमने-सामने टकराए, युवक की मौत

Mon, 17 Apr 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गए। जिससे मोटरसाइकिल चालक गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरे मोटरसाइकिल चालक गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी सुखदेव सिंह घायल हो गया। मामले में सदर पुलिस ने मृतक सुरेंद्र सिंह के रिश्तेदार मनजीत सिंह के बयान पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में मनजीत सिंह ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का सुरेंद्र सिंह बीघड़ रोड पर एक प्लास्टिक टंकी फैक्ट्री में काम करता है। रविवार सुबह सुरेंद्र सिंह मोटरसाइकिल पर गांव धांगड़ होते हुए अपने गांव जा रहा था। जब प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल चालक सुखदेव सिंह ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सुखदेव सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें