फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर हंस कॉलोनी के पास पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को हेरोइन सहित काबू किया है। शहर पुलिस ने इस संबंध में उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दोनों की पहचान पंकज निवासी हरनाम सिंह कालोनी व प्रवीन निवासी पुरानी काठमंडी बीघड़ रोड के रूप में हुई है। संवाद