फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेता बताकर नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद सदर पुलिस ने गांव शहीदांवाली निवासी युवक की शिकायत पर नेता बताकर नौकरी दिलवाने के नाम पर चार लाख ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर भीम सिंह, प्रभजोत सिंह व परमजीत सिंह के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में अंकुश ने बताया कि भीम सिंह महेशवाल की उसके मामा के साथ दोस्ती है। उसने उसे बताया था कि वह कांग्रेस पार्टी का नेता रह चुका है और वर्तमान में आम आदमी पार्टी का नेता है। उसके मामा के साथ दोस्ती होने के चलते भीम सिंह का उनके घर भी आना-जाना लगा रहता था। 10 मई 2021 से भीम सिंह ने उसके नंबर पर रोज मैसेज भेजने शुरू कर दिए, जिसमें तरह-तरह की वेकेंसी संख्या, विभाग और रेट लिखे होते थे। कुछ दिन गौर न करने के बाद भीम सिंह मेरे घर आया और बोला कि आप बेरोजगार हो आपको नौकरी लगवा देता हूं। भारतीय पेट्रोलियम में भर्ती निकली है ज्यादा खर्चा नहीं आएगा। मेरी ऊपर तक जान पहचान है, तुमको सिर्फ डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। कुछ दिन तक वह पैसे नहीं जुटा पाया तो भीम सिंह मेरे घर शहीदांवाली आया और बोला कि आप चिंता न करें आप अपने डाॅक्यूमेंट्स मुझे दीजिए और आपके पास जितने पैसे हैं, वो दे दो बाकी नौकरी लग जाने के बाद में दे देना।
विज्ञापन


मेरे पास उस समय मात्र 50 हजार रुपये थे, जिनमें 30 हजार रुपये उसने भीम सिंह को कैश दिए और 20000 उसके खाते में भेज दिए। लगभग 2 से 3 महीने गुजर जाने के बाद कुछ नहीं हुआ तो भीम सिंह घर आया और बोला कि आप छोटी नौकरी को छोड़ो आपको सिंचाई विभाग पंचकूला में कंप्यूटर ऑपरेटर की पक्की नौकरी दिलवा देता हूं, जिसकी सैलरी लगभग 35000-40000 महीना बताई। नौकरी लगवाने की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की। काम होने से पहले उसने उससे चार लाख रुपये एडवांस देने को कहा। उसने पांच फीसदी ब्याज पर रुपये उठाकर रुपये दिए। साढ़े तीन लाख रुपये भीम सिंह ने प्रभजोत सिंह के खाते में डाले व बाकी राशि भीम सिंह को दे दी। इसके बाद प्रभजोत सिंह व परमजीत सिंह उसे पंचकूला घुमाते रहे और उसकी नौकरी नहीं लगी। इन लोगों ने ठगी करके उससे चार लाख रुपये ऐंठ लिए। सदर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें