फतेहाबाद। सदर थाना पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों से 270 बोतल शराब बरामद की है।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि बड़ोपल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रमेश कुमार टीम ने नेशनल हाईवे पर गांव बड़ोपल पुल के पास नाका लगाकार वाहनों की जांच कर रहे थे। हिसार की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। युवकों ने मोटरसाइकिल बड़ी प्लास्टिक की केनिया लदी हुई थी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों व्यक्तियों वापिस भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकवाकर जब बाइक पर लदी कैनियों को चेक किया तो उसके अंदर अवैध शराब बरामद हुई। टीम ने पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने अपना नाम बलविंदर सिंह और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अमनदीप निवासी गांव पिरावली जिला हिसार बताया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के ख़िलाफ़ थाना सदर फतेहाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।