फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट मामले में पति सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित न्यू इंक्लेव कॉलोनी की रहने वाली महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति व एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह की पत्नी गुरमीत ने बताया था कि करीब 27 वर्ष पूर्व उसकी शादी आरोपी सतनाम सिंह के साथ हुई थी, जबकि आरोपी परमजीत कौर नामक महिला के साथ अवैध तरीके से रह रहा था। उसने बताया था कि 6 मई को आरोपी परमजीत कौर ने उसके घर आकर उसके साथ मारपीट की थी, जब उसने बचने का प्रयास किया तो उसके पति सतनाम व सास ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला के अनुसार तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सतनाम व परमजीत कौर को काबू कर लिया, बाद में उनको जमानत भी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें