फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के हत्यारों की मदद करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव रामसरा में जेबीटी शिक्षक की हत्यारों की मदद करने के दो आरोपियों को सीआईए फतेहाबाद ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के गढ़ी छानी निवासी नीटू बाजिया और सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से सुनील उर्फ सोनू को न्यायिक हिरासत और आरोपी नीटू बाजिया को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पकड़ गए दोनों आरोपियों ने गांव दड़ौली निवासी जेबीटी जितेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शूटरों को ठहराने और गाड़ी उपलब्ध करवाने में मदद की थी। पूछताछ में सामने आया है कि हत्या के बाद शूटर राजस्थान के गढ़ी छानी की तरफ भागे थे। यहां पर सुनील उर्फ सोनू ने रुकने के लिए जगह उपलब्ध करवाई थी। इसके अलावा आरोपी नीटू बाजिया ने शूटरों को गाड़ी उपलब्ध करवाई थी और 6000 रुपये भी दिए गए थे। रिमांड के दौरान पुलिस ने नीटू बाजिया से गाड़ी बरामद करनी है।
स्कूल में घुसकर कर दी थी हत्या
गांव दड़ौली निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पीकी रामसरा के प्राइमरी स्कूल में जेबीटी के पद पर तैनात था। एक मार्च 2021 को स्कूल की छुट्टी के बाद जितेंद्र सिंह जैसे ही गाड़ी लेकर बाहर निकला तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और शिक्षक जितेंद्र पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जितेंद्र स्कूल के अंदर घुसा और कार्यालय की तरफ भागा, हमलावर भी पीछे पहुंच गए और गोलियां चलाते रहे। इस दौरान जेबीटी जितेंद्र की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

कोट
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने शूटरों की मदद की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

-रणजीत सिंह, जांच अधिकारी सीआईए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें