फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख थैलों से अटी अनाजमंडी, नहीं हो रहा गेहूं का उठान

विज्ञापन
अनाजमंडी में पड़े गेहूं के हजारों बैग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
अनाजमंडी में गेहूं का उठान न होने के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मंडी में गेहूं आ रहा है, लेकिन खरीदा गया गेहूं उठाया नहीं जा रहा। इसके चलते अनाज रखने के लिए जगह की कमी पड़ रही है। हर दुकान के आगे गेहूं के बोेरे भरे पड़े हैं। इस समय फतेहाबाद की मंडी में ढाई लाख बोरे गेहूं से भरे पड़े हैं, जिसके चलते अव्यवस्था का आलम है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक करीब एक लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा चुका है। मजदूरों ने गेहूं की तुलाई के बाद थैलों में पैक कर दिया है, लेकिन बोरों का उठान नहीं हो रहा। मंडी में चारों तरफ गेहूं के थैले नजर आ रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि ऑनलाइन व्यवस्था बनने से काम आसान हुआ है। मगर धरातल पर व्यवस्था बिगड़ रही है। मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसियों व किसानों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा। जब किसानों ने गेहूं नहीं काटा था, तब मार्केट कमेटी 2 हजार किसानों को मैसेज भेज चुकी थी। अब गेहूं कटाई तेज हुई थी, एजेंसियों ने उठान का काम धीमा कर रखा है। कुछ जगहों पर ऑनलाइन गेट पास देने में भी दिक्कत आ रही है। मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम से खरीद एजेंसियों के लिए एक गेट पास जारी होता है। इसे एग्जिट गेट पास कहा जाता है। गेट पास मिलने के बाद ही उन्हें गेहूं उठाने की अनुमति होती है। तभी वे मंडी से बाहर जा सकते हैं। हर लोडिंग वाहन को एक गेट पास मिलता है। पोर्टल में दिक्कत के चलते गेट पास नहीं बन पा रहे। खरीद एजेंसियां उठान के लिए तैयार हैं, सिर्फ गेट पास की दिक्कत है।
जल्द हो जाएगा उठान : सचिव
हम खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वीरवार तक गेहूूं का उठान हो जाएगा। इसके अलावा खरीद प्रक्रिया में हमारी तरफ से कोई दिक्कत नहीं आ रही।
विज्ञापन

- संजीव सचदेवा, सचिव मार्केट कमेटी।
रतिया में किसानों ने धरना देकर जताया रोष
रतिया। फसल खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के चलते बुधवार को किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे धरना दिया। मार्केट कमेटी प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का बुधवार शाम तक हल नहीं किया गया तो मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगा देंगे। व्यापार मंडल प्रधान अमन जैन और शहरी राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान रमेश गर्ग पप्पू ने भी किसानों का समर्थन किया। किसान गुरबचन सिंह, प्रीतपाल कमाना, मनदीप सिंह ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में कई दिक्कतें आ रही हैं। कई किसानों को मैसेज नहीं मिल रहे। कभी पोर्टल खराब रहता है। उनकी मांग है कि पुरानी प्रक्रिया के तहत ही फसल खरीदी जाए। समय पर गेहूं का उठान नहीं हो रहा। इस अवसर पर किसान निर्मल, जगसीर, पूर्ण, सुखविंद्र सिंह, बलवंत, गुरदीप, काला, निक्कू, चेतसिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता ने कहा कि किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करवाया जाएगा। बारदाने की अब कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें