फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दहमान में विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने से ईख की दो एकड़ फसल जली

Sat, 01 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव दहमान में जली ईख की फसल। 
विज्ञापन
भूना। गांव दहमान में शनिवार को बिजली आपूर्ति लाइन के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस वजह से दो एकड़ ईख की फसल जल गई। इससे किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की घटना से प्रभावित किसान ने बिजली निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय बिजली सप्लाई हुई तो अचानक बिजली तारों में शार्ट-सर्किट होने से मोची से दहमान रोड पर उनके ईख के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और साथ लगते दूसरे खेत की ईख की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने के कारण दो एकड़ में ईख की फसल नष्ट हो गई। दहमान गांव के किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और ट्रैक्टर से जुताई कर आग को आगे फैलने से रोका। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इससे पहले किसान संदीप कुमार की दो एकड़ फसल जल गई। इससे किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें