फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी करने के आरोपियों ने पूछताछ में छह वारदात स्वीकारी

Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए चोरी के आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दोनों युवकों की पहचान बंटी उर्फ सुखा निवासी वार्ड तीन अशोकनगर हाल निवासी बरसीन व हिमांशु उर्फ चंपू निवासी अशोकनगर हाल निवासी डीएसपी रोड के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 6 वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि 26/27 मई की रात रामपुरा मोहल्ला डीएसपी रोड फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख 10 हजार रुपये व लगभग सवा तोला सोना चोरी कर ले गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब जांच की तो दो आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में फतेहाबाद में ये वारदात स्वीकारी

- 12/13 अप्रैल की रात को अशोकनगर में चोरी।

- 20/21 अप्रैल की रात को सुंदरनगर में चोरी।

- 14/15 अप्रैल की रात को भीमां बस्ती में चोरी।
- 13/14 मई की रात को शिव चौक में चोरी।
- 20 मई को सेक्टर- 3 में चोरी चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें