टोहाना। शहर पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी स्कूटी सवार व्यक्ति से मारपीट कर सोने की चेन व नकदी छीनने के मामले में दो आरोपियों को नरवाना टी प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किला मोहल्ला निवासी सूरज व जींद के हैबतपुर निवासी बंटी के तौर पर हुई है।
जांच अधिकारी जग्गा सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया था कि 30 जून को रात के समय अपनी स्कूटी पर अपने दोस्त को बस स्टैंड के पास से लेने के लिए जा रहा था। उसी समय उपरोक्त दोनों व्यक्ति बाइक पर आए और मारपीट कर उसकी सोने की चेन व नकदी छीनकर ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर वारदात में छीने गए जेवर व नकदी की बरामदगी के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।