फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हड़ी के पास लूट की फिराक में खड़े दो युवक गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए पुलिस की टीम ने हिसार रोड स्थित गांव कन्हड़ी के पास लूट की फिराक में खड़े दो लड़कों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दस जिंदा कारतूस व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डांगरा निवासी प्रवीन और शुभम के रूप में हुई जबकि इनका तीसरा साथी सतीश फरार हो गया। पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से शुभम को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जबकि प्रवीन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी बिरम सिंह पोसवाल ने बताया कि सीआईए पुलिस की टीम के पास सूचना आई कि हिसार रोड पर स्थित गांव कन्हड़ी के पास तीन युवक लोगों को लूटने की फिराक में खड़े हैं जिनके हाथ में हथियार हैं। सीआईए पुलिस की टीम को तैयार किया गया जो अपनी गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर हिसार रोड पर गई तो आरोपियों ने पुलिस को लूट के इरादे से रोका। जब उन्हें पता चला कि पुलिस की टीम है तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया जबकि एक आरोपी सतीश भागने में सफल हो गया।
डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि तीनों ने मिलकर सुभाष गोयल के मुनीम गुरचरण से नौ लाख रुपये लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों ने बताया कि उनका जवाहर गली स्थित बार्बर की दुकान पर आना जाना था इसी दौरान दुकान मालिक ने उसे बताया था कि उक्त मुनीम कई बार रुपये जमा करवाने से पहले यहां होकर जाता है जिसके बाद उन्होंने लूट की योजना रची। आरोपियों के अनुसार पिछले कई दिनों से उक्त मुनीम की रैकी कर रहे थे। जब मुनीम मंगलवार को रुपये जमा करवाने जा रहा था तो उसका पीछा किया तथा रुपये लूटने के लिए उसके पीछे दुकान में घुस गए। उन्होंने मुनीम से रुपयों का बैग छीनने के लिए छीना झपटी की लेकिन जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो उस पर गोली चलाई लेकिन वह गोली पिस्तौल से निकल नहीं पाई। डीएसपी ने बताया कि फायरिंग करने के चलते आरोपियों के खिलाफ धारा 307 को मामले में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें