फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जुड़वां भाइयों ने पास की जेईई मेंस परीक्षा, 99 पर्सेंटाइल से ज्यादा हासिल किए

Sat, 29 Apr 2023 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सचिन सैनी, छात्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। जेईई मेंस के दूसरे पेपर का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा परिणाम में जुड़वां भाइयों ने मुकाम हासिल किया है। दोनों भाइयों ने 99 से ज्यादा पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों का कहना है कि आईआईटी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना लक्ष्य है। अब जेईई एडवांस की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। ये परीक्षा 4 जून को होगी।
विज्ञापन

जेईई मेंस के जारी हुए परिणाम में सचिन सैनी ने 99.7 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जबकि सौरभ को 99 पर्सेंटाइल मिले हैं। सौरभ ने बताया कि उसके भाई सचिन सैनी की ऑल इंडिया रैंक 3072 आई है, जबकि उसकी रैंक 11640 आई है। सौरभ का कहना है कि वर्ष 2018 में उसके पिता रामनिवास सैनी की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद गांव भिरड़ाना में मामा के पास रह रहे हैं। बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई फतेहाबाद के डीएवी स्कूल से की है। सौरभ का कहना है कि उन्होंने हिसार के कोचिंग सेंटर से परीक्षा को लेकर तैयारी की है। सौरभ का कहना है कि उन्होंने जनवरी माह में भी जेईई मेंस पेपर एक की परीक्षा दी थी। इसमें सचिन ने 99 पर्सेंटाइल और उसने 97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

केशव सिंगला ने 99.63 पर्सेंटाइल किए हासिल
टोहाना के दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र केशव सिंगला ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.63 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल निदेशक प्रदीप मडिया व प्रिंसिपल आदित्य श्रीवास्तव ने छात्र की इस उपलब्धि पर परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

सचिन सैनी, छात्र

सचिन सैनी, छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें