फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी पर दो युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करके नकदी छीन ली और फरार हो गए। घायल पिता-पुत्र को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में पुलिस ने गांव हमजापुर निवासी होशियारा की शिकायत पर आरोपी युवक गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी सोनू व शक्ति नगर निवासी सोनू के खिलाफ छीनाझपटी और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में होशियारा राम ने बताया कि वह अपने बेटा संदीप के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। 27-28 अप्रैल की रात को पुराना बस स्टैंड से रतिया चुंगी पैदल ही जा रहे थे। जब रतिया चुंगी के पास पहुंचे तो दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और चाकू से हमला किया। इसके बाद युवकों ने उसे पकड़कर पर्स छीन लिया और फरार हो गए। आरोप है कि शक्ति नगर निवासी सोनू और गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी सोनू ने चाकूओं से हमला करके पर्स छीना है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद