रतिया। फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर शाम को ट्रक चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गांव भरपूर निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने पिता की इकलौती संतान था। मामले में रतिया शहर पुलिस ने मृतक के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा राकेश रतिया शहर में बिजली की दुकान करता है। सोमवार शाम को उसका बेटा रतिया शहर से बाइक पर गांव भरपूर स्थित घर जा रहा था तो फतेहाबाद रोड पर रेस्ट हाउस के नजदीक ट्रक चालक ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राकेश बाइक से गिर पड़ा और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद