फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैवल एजेंट `11.68 लाख की ठगी मामले में गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ठगी करने मामले में गिरफ्तार आरोपी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाने का झांसा देकर ठगी के मामले में पुलिस ने ट्रैवल एजेंट शमशेर सिंह निवासी गांव अभोली, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार बताया कि 27 मई 2025 को गांव सालमखेड़ा निवासी सुखराज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी शमशेर सिंह ट्रैवल एजेंट है और उसके साथ पूर्व में पैसों का लेनदेन भी हो चुका है। शिकायत के अनुसार, शमशेर सिंह ने सुखराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 22 लाख रुपये मांगे।
आरोपी ने अगस्त 2023 से किस्तों में पैसे लेना शुरू कर दिया। मार्च 2024 में शमशेर के कहने पर सुखराज ने मनप्रीत सिंह निवासी मोहाली के खाते में भी धनराशि जमा करवाई। इसके बाद 31 मई 2024 को पीड़ित को फर्जी वीजा भेजा गया और फॉरएक्स कार्ड के नाम पर 3.5 लाख रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन

आरोपी शमशेर और उसके साथी मनप्रीत ने बहानों से 11,68,800 की ठगी की। आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। फिलहाल पुलिस ने शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सहयोगी मनप्रीत की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें