फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर की छात्राओं को मिलेगा महिला बसों का तोहफा : पंवार

Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा के लिए केवल महिला बसें चलाने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत प्रदेश भर से रूट मांगें गए हैं, जिनमें से 45 रूटों पर बसें चला दी गई हैं।
विज्ञापन


इन बसों में सुरक्षा के लिए पुलिस का सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेगा। ये एलान प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने शुक्रवार को फतेहाबाद में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। वे शुक्रवार को यहां अरोड़वंश धर्मशाला में 21 फरवरी को रोहतक में आयोजित होने वाले संतगुरु रविदास जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने फतेहाबाद आए हुए थे।

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3 महीने बाद परिवहन सेवा में और ज्यादा मजबूती लाने के लिए सरकार इस वित्त वर्ष में 600 नई बसें खरीदकर जनता को यातायात सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा 2000 से भी अधिक बसें सोसाइटी और व्यक्तिगत टेंडर से भी चालू की जाएगी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंवार ने कहा कि आज के दिन 33 लाख लोगों को परिवहन सेवा की जरूरत है, जबकि हम 13 लाख लोगों को यह सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं, इसके लिए सरकार ने सेवा को और मजबूत करने के लिए 600 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया है और 22 जनवरी तक सरकार के पास 500 से भी अधिक व्यक्तिगत व समिति ने बसे चलाने के लिए टेंडर डाले हैं, जिन पर कमेटी जल्द ही फैसला करेंगी।

उम्मीद है कि इस योजना के तहत 2000 से भी अधिक बसें विभिन्न रूटों पर उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कोई परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं है, लोगों को सेवा देने के लिए सरकार ने नीतिगत फैसला लिया है जिसमें रूट और परमिट हरियाणा सरकार का होगा।

इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद फूलां, पूर्व प्रधान भारत भूषण मिढ्ढा, स्वतंत्र बाला चौधरी, रामराज मेहता, प्रमोद बैनीवाल, भीम लांबा, राजपाल बैनीवाल, बलदेव गिरोहा, प्रवीण जोड़ा, मुकेश भुटानी, धन्नज्य अग्रवाल, सत्यरावल, युवा नेता जयबीर खिचड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें