फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर ट्रांसफार्मर की केबल चोरी

Tue, 10 Nov 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में रतिया चुंगी पर बु​स्टिंग स्टेशन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के नजदीक भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। रतिया रोड स्थित बुस्टिंग स्टेशन पर चोरों ने चलते हुए ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसकी केबल चोरी कर ली।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है। 6 नवंबर की रात हुई इस वारदात के बाद से क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग जनरेटर के सहारे बूस्टिंग स्टेशन चलाकर लोगों तक पानी पहुंचा रहा है।
वारदात के बाद से रतिया चुंगी, शक्ति नगर, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, हांसपुर रोड, इंपलाइज कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी और प्रोफेसर कॉलोनी में जनरेटर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है। पांच दिन से विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे जलापूर्ति करनी पड़ रही है। इससे विभाग पर अतिरिक्त खर्च का बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
पांच दिन बाद भी शिकायत नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के पांच दिन बीत जाने के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत तक नहीं दी गई। विभाग के एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि वह बाहर होने के कारण अभी तक शिकायत नहीं दे पाए। अब पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें