फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: झांसा देकर खाते में किया लाखों का लेनदेन, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोक नगर निवासी युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते में लाखों रुपये का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को अशोकनगर निवासी केशव की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि साइबर थाना पुलिस का जब उसे नोटिस मिला तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को दी शिकायत में केशव ने बताया कि ऑटो रिक्शा चलाता है। अशोक नगर निवासी पंकज, सन्नी और रिंकू ने उसे गुरुग्राम में कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
उसे कहा गया कि कई कंपनियों में उनकी जान पहचान है और वह उसे नौकरी लगवा देंगे। इस दौरान उन्होंने इंडसइंड बैंक में उसका खाता भी खुलवाया। बैंक का एक कर्मचारी सन्नी के घर आया और वहीं पर खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

खाता खोलने के उपरांत चेक बुक और एटीएम उक्त आरोपियों ने अपने पास ही रख लिया। जब मैं बार-बार नौकरी लगवाने के लिए उनसे पूछता तो वह टाल मटोल करते रहे। इसी दौरान करीब 1 वर्ष बाद साइबर थाना की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ तो मामले में खुलासा हुआ। पता चला कि खाते में लाखों रुपये का लेनदेन किया गया है। जिसके कारण बैंक ने खाता फ्रिज कर दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें